फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंतर्राष्ट्रीय बाजार के हिसाब से मंहगा है तेल’

Wed, 28 Jan 2015 12:35 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव/ विलासपुर के विधायक संजय कपूर ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की कीमतें 25-30 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए लेकिन भारत सरकार तेल कंपनियों को फासदा पहुंचाने में लगी है। श्री कपूर के यहां आगमन पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।
श्री कपूर ने कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को तैयार है। प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे एकजुट होकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने में जुट जाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है। उनके वायदे भी झूठ साबित होंगे। काला धन वापसी का ढोल पीटनेे वाले एक रुपया भी वापस नहीं लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता महेश सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर देश को आगे बढ़ाने में अतुलनीय त्याग किया है। आज भी उसकी कार्यशैली सांप्रदायिक सौहार्द की है। फखरे अहमद शोबी, जगदीश शर्मा, महेंद्र जाटव, अवधेश शर्मा, हुलासी राम जाटव, शेखर साहू, नरेश गुप्ता, गीता गाडगे, सलामत हुसैन, जाबिर जैदी, डॉ. नासिर, जितेंद्र कश्यप, सोहनपाल साहू,बरेली के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन आमिर सुल्तानी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें