अच्छी गुणवत्ता का लेंस लगाने के नाम पर मरीजों को किया जा रहा गुमराह
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के रोगियों से ऑपरेशन के बाद अच्छी गुणवत्ता का लेंस लगाने के नाम पर दो से तीन हजार रुपये तक वसूला जा रहे हैं। उन्हें अस्पताल में मुफ्त मिलने वाले लेंस की गुणवत्ता खराब बताकर गुमराह किया जा रहा है। हालांकि ऑपरेशन के बाद सरकार से मिलने वाला लैंस ही लगा दिया जाता है।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए गुलाबी ठंड का मौसम मुफीद माना जाता है। इन दिनों नेत्र रोग विभाग में रोजाना 30-35 ऑपरेशन हो रहे हैं। ऑपरेशन से पहले मरीजों से सरकार से मिलने वाले लेंस की गुणवत्ता खराब होने की बात कहकर अच्छा बाजार से अच्छा लैंस लाने के लिए कह दिया जाता है। बाजार में सामान्य लेंस की कीमत 10 हजार रुपये तक है, लेकिन यह लैंस तीन हजार में उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर सौदेबाजी की जाती है। जनवरी से अब तक नेत्ररोग विभाग में 1300 से ज्यादा ऑपरेशन हो चुके हैं।
-
बाहर से लिखी जा रहीं दवाएं
- नेत्र रोग विभाग में मरीजों को दवाएं भी बाहर से लिखी जा रही हैं, जबकि अधिकारी किसी तरह की दवाओं की कमी न होने की बात कहते हैं। पिछले दिनों सीएमएस ने भी आदेश जारी कर सभी डॉक्टरों से बाहर की दवाएं न लिखने को कहा था।
-जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराया है। आज दवा लेने आए थे। ऑपरेशन के समय लेंस के लिए दो हजार रुपये लिए गए थे। अब दवा भी बाहर की लिखी गई है। दातागंज से आया हूं। अब दवा खरीदने के लिए भी रुपये नहीं हैं। - महेश
-
कादरचौक के धनूपुरा से आंख का ऑपरेशन कराने आई हूं। एक कर्मचारी ने कहा कि अगर लेंस अच्छा लगवाना है तो रुपये देने होंगे। आंख का मामला था सो लेंस के लिए दो हजार रुपये दे दिए। - उर्मिला देवी
-
मोतियाबिंद होने पर बेटी का शनिवार को जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। बेहतर गुणवत्ता के लेंस के लिए तीन हजार रुपये मांगे गए थे। बाद में दो हजार रुपये देकर ऑपरेशन कराया है। - मैनाज
-
बृहस्पतिवार को ही ऑपरेशन कराया है। बेटे के साथ आया था। उसकी किसी कर्मचारी से बात हुई तो कर्मचारी ने अच्छा लेंस डालने के लिए रुपये मांगे। दो हजार रुपये देकर अच्छा लेंस डलवाया है। - कमरुल हसन
ज्यादातर समय कार्यालय और अस्पताल में ही रहता हूं। मेरे पास तक इस तरह की एक भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में लेंस और ऑपरेशन निशुल्क हैं। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
महेश ।
महेश ।
महेश ।
महेश ।
महेश ।