फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोचिंग से लौट रही तीन छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोचिंग से लौट रहीं तीन छात्राओं को शुक्रवार दोपहर पंजाबी कॉलोनी के लिंक रोड पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों छात्राओं को लेकर राहगीर अस्पताल ले गए। एक छात्रा की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी मालती, जूली और खिरिया वाकरपुर निवासी पारूल माहेश्वरी एमजीपी कॉलेज में 12वीं की छात्रा हैं। तीनों मिल कंपाउंड में कोचिंग पढ़ती हैं। कोचिंग के बाद घर लौटने को वह लिंक रोड पर पहुंचीं। उसी दौरान पीछे से आई कार ने टक्कर दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भग गया। घायल छात्राओं को लेकर राहगीर सरकारी अस्पताल पहुंचे और तीनों का प्राथमिक उपचार कराया। इसमें जूली की हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे रेफर कराके जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पारूल और मालती को उनके परिजन घर ले गए। इसके अलावा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे आंबेडकर चौराहे के पास हाईवे पर गड्ढे में गिर जाने से बाइक सवार मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव कटइया निवासी रजनेश (35) और उनकी वर्षा देवी (62) घायल हो गईं। दोनों अपने बीमार परिजन का देखने के लिए निजी अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें