फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीएमजीएसवाई से होगा तीन सड़कों का निर्माण, 8.33 करोड़ रुपये आएगी लागत

विज्ञापन
दबतोरी लक्ष्मीपुर मार्ग जर्जर हालत में है। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तीन नई सड़कों का निर्माण होगा। यह सड़कें दातागंज, आसफपुर और बिसौली क्षेत्रों को जोड़ेंगी। ग्रामीणों के आवागमन व जीवन स्तर में सुधार लाने में यह सहायक साबित होंगी। करीब 26 किलोमीटर की सड़क को बनाने में 8.33 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत दातागंज-समरेर मार्ग से होकर मौसमपुर तक जाने वाली 5.6 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी। इनको बनाने में 1.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरी सड़क आसफपुर दबतोरी होते हुए दौलतपुर तक 12.2 किलोमीटर की बनाई जाएगी। इस पर 3.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बिसौली-कछला मार्ग से नगला डल्लू तक 8.3 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी। इसको बनाने पर तीन करोड़ रुपये खर्च होगा। विभाग की ओर से इन सड़कों को बनाने के लिए कार्य योजना बनाई जा चुकी है। इन सड़कों के निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। खासकर किसानों, व्यापारियों और छात्रों को राहत मिलेगी। एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि मंजूरी मिलते ही काम शुरू करावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें