ट्रेस किए गए लोगों के घर के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। इस समय कोरोना वायरस फैलाने में दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज तब्दीली जमात में शामिल हुए लोगों का नाम सबसे आगे आ रहा है। इससे सरकार हर कदम संभाल कर रख रही है। तब्दीली जमात में शामिल हुए जमाती और उसके आसपास इलाके में रहने वाले लोगों को भी सर्विलांस की मदद से तलाश किया जा रहा है। इसी मदद से कादरचौक इलाके के तीन लोग भी ट्रेस हुए हैं।
बताते हैं कि रमजानपुर निवासी दो लोग निजामुद्दीन में मकरज के आसपास फलों का काम करते थे। जबकि लखूपुरा निवासी एक व्यक्ति रंगाई पुताई करता था। यह तो 12 मार्च को अपने घर आ गया था लेकिन रमजानपुर निवासी दोनों लोग लॉकडाउन लागू होने से दो दिन पहले आए थे। तब से न तो उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी और न ही उन्होंने अपना चेकअप कराया। तीनों लोगों को सर्विलांस की मदद से तलाशा गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों लोगों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। तीनों के सैंपल भी ले लिए गए हैं और उन्हें उनके घर में आइसोलेट कर दिया गया है।
घर के बाहर चिपकाए गए नोटिस
- फोटो : AMAR UJALA
घर के बाहर चिपकाए गए नोटिस