घायलों को जिला अस्पताल रेफर करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित सतेती चौराहे के पास बुधवार की शाम एक वाहन को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जबीं निवासी शराफत अपनी पत्नी इमामन और पुत्री नसरीन के साथ बिल्सी से दवा लेकर अपने गांव ई-रिक्शा से लौट रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा हाईवे पर सतेती चौराहे के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में इसमें बैठे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें पहले बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। संवाद