फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Mon, 15 Apr 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक एक महिला समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बिसौली कस्बे की बद्री प्रसाद कॉलोनी में अरुण कुमार पाल (30) ने शनिवार रात अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी जबकि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नसूपुर फिरोजपुर निवासी थानेश्वर (30) का वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक फंदे से शव लटका मिला। इधर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में 25 वर्षीय प्रियंका ने अपनी ससुराल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके ससुराल वाले खेत पर गेहूं काटने गए थे। पुलिस ने तीनों मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। अभी किसी मामले में तहरीर देने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बिसौली। कस्बे में बद्री प्रसाद कॉलोनी निवासी अरुण कुमार पाल पुत्र बदन सिंह नगर पालिका में वाहन चालक थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक अरुण कुमार के छोटे भाई विकास की 22 अप्रैल को शादी है। इस समय उनके घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रहीं थीं। शनिवार शाम अरुण ने घर पर खाना खाया और दुकान में जाकर सो गए। रविवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने अरुण का शव फंदे से लटका देखा।
वजीरगंज। सहसवान के गांव नसूपुर फिरोजपुर निवासी थानेश्वर पुत्र बदन सिंह वाहन चालक थे। वह वजीरगंज में बनकोटा के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे के कैंप कार्यालय में ही रुकते थे। शनिवार दोपहर थानेश्वर की मझले भाई गोपाल और रात 8:30 बजे छोटे भाई राहुल से बात हुई थी। रविवार सुबह परिवार वालों को सूचना मिली कि थानेश्वर का शव बनकोटा गांव के पीछे एक देवस्थल पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पिता बदन सिंह का कहना है कि उन्हें शक है कि थानेश्वर ने आत्महत्या नहीं की। उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दातागंज। कोतवाली के गांव कल्यानपुर निवासी प्रियंका (25) पत्नी सतेंद्र पाली ने रविवार दोपहर अपनी ससुराल में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि रविवार सुबह सतेंद्र और उसके परिवार वाले गेहूं काटने खेत गए थे। घर पर केवल प्रियंका और उसकी एक साल की बच्ची रह गई थी। दोपहर के समय जब परिवार वाले खाना खाने घर आए तो उन्होंने प्रियंका का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ और सीओ केके तिवारी पहुंच गए। बताते हैं कि प्रियंका की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसका मायका शाहजहांपुर के गांव मोहटा में है।

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें