फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरेला में तीन लोगों को निजी लैब ने की डेंगू की पुष्टि, सेवा नगला में फैला पीएफ मलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। मलेरिया और डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के गांव कछुआ नगला में बुखार से एक मौत के बाद अब नगर के मोहल्ला अरेला में तीन डेंगू रोगी मिले हैं। वहीं गांव सेवानगला में मलेरिया का भयंकर प्रकोप है। यहां जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया के 160 मरीज मिल चुके हैं और सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। रविवार को कछुआ नगला में भी हेल्थ कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से दातागंज हाईरिस्क श्रेणी में आता है। इस बार सीजन में मलेरिया का ज्यादा प्रकोप तो नहीं रहा, लेकिन मलेरिया का सीजन खत्म होते-होते यहां स्थिति बिगड़ने लगी है। कई गांवों को वायरल बुखार और मलेरिया ने चपेट में ले रखा है। कछुआ नगला में सर्वेश की बुखार से मौत हो चुकी है। नगर के मोहल्ला अरेला में 45 वर्षीय सरोज पत्नी मुकेश, 50 वर्षीय नीलम पत्नी सत्यप्रकाश और 15 वर्षीय काजल पुत्री ईश्वरी दयाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। निजी लैब में जांच कराई तो प्लेटलेट्स के आधार पर इनको डेंगू बताया गया। सरोज और नीलम को हालत ज्यादा बिगड़ने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर, सेवानगला गांव में फैल्सीपेरम मलेरिया के मरीजों की संख्या 160 तक पहुंच गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग स्थिति के नियंत्रण में होने की बात कह रहा है। सेवा नगला में अनेकपाल (40), परमीता (26) पत्नी संजीव, रामू (6) पुत्र श्रीनिवास, श्यामपाल (65), लाखन (72), मुकेश (10) पुत्र वीरपाल, पिंकी (23) पुत्री गुड्डू, जगतपाल (35) आदि नए फैल्सीपेरम मलेरिया रोगी मिले हैं। डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बुखार पीड़ितों की लगातार जांच की जा रही है। मलेरिया के सभी रोगियों की स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि सेवानगला में फैल्सीपेरम मलेरिया के करीब 160 रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

संजरपुर में दंपती समेत 15 लोगों को बुखार, निजी लैब ने कई को बताया डेंगू
उझानी। ब्लॉक के गांव संजरपुर को भी वायरल, मलेरिया और डेंगू ने चपेट में ले लिया है। दंपती समेत करीब 20 लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। इनमें कई लोगों ने निजी लैब में जांच कराई तो प्लेटलेट्स के आधार पर दंपती समेत आठ लोगों को डेंगू होने की बात कही गई है। गांव में बेशुमार गंदगी भी फैली है।
उझानी ब्लॉक के गांव संजरपुर में कई दिन से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। गांव के विनोद कुमार (47), उनकी पत्नी वंदना, गोपाल तोमर (14) पुत्र प्रदीप तोमर, सुरेंद्र सिंह (65), मंजू (30) पत्नी गबड सिंह, ममता देवी (46) पत्नी प्रताप सिंह, उपवासा (66) पत्नी नत्थू सिंह, शिवम (21) पुत्र जोगेंद्र सिंह, खुशी (22) पत्नी राहुल चौहान, हंसमुखी (48) देवेंद्र सिंह आदि को बुखार ने चपेट में ले लिया है। बुखार पीड़ित निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। निजी लैब ने दंपती समेत आठ लोगों को प्लेटलेट्स के आधार पर डेंगू होने की पुष्टि की है। गांव के लोगों ने यहां फैली गंदगी की समग्र गंगा अभियान के संयोजक अशोक कुमार तोमर से शिकायत की तो रविवार को उन्होंने गांव में फैले बुखार के बारे में एमओआईसी डॉ. राजकुमार गंगवार से बात की। गांव में गंदगी की शिकायत एडीओ पंचायत से भी की गई है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आता। गांव में अगर कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जाए तो काफी संख्या में मलेरिया, वायरल और डेंगू के मरीज सामने आएंगे।
इधर, एमओआईसी डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि संजरपुर में बुखार के प्रकोप की जानकारी मिली है। सोमवार को गांव में हेल्थ कैंप का आयोजन कर बुखार पीड़ितों की जांच कराकर दवाएं बांटी जाएंगी।
शहर के 446, सैदपुर के 45 घरों में पनप रहा था मच्छरों का लार्वा
बदायूं। मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच इस पर नियंत्रण के लिए भी जोर आजमाइश की जा रही है। घर-घर सर्वे कर लार्वा नष्ट करने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। मलेरिया विभाग ने शनिवार और रविवार को अभियान के दौरान कुल 491 घरों में मच्छरों का लार्वा नष्ट किया है।
मलेरिया विभाग की टीमों ने शहर में अभियान चलाकर 3352 घरों में लार्वा तलाश किया। इस दौरान 446 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। वहीं सैदपुर में मलेरिया विभाग की टीमों ने 1192 घरों में जांच के दौरान 45 घरों में लार्वा को नष्ट किया। जिन स्थानों पर लार्वा नष्ट किया गया है वहां नोटिस भी दिए गए हैं। डीएमओ डॉ. हरिदत्त कुमार ने बताया कि शहरी इलाकों के साथ गांवों में भी अभियान चलाकर लार्वा नष्ट किया जा रहा है। डीडीटी पाउडर का स्प्रे कराया जा रहा है। कुछ गांवों में गंदगी की बात सामने आ रही है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग समेत उच्च अधिकारियों को लिखा है। ग्रामीणों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें