फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में कासगंज से बरेली तक चलेंगी तीन नई ट्रेन

Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों को भी बदायूं होकर जाएगा गुजारा 
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों को बताया 
 रामगंगा से बरेली तक रेल रूट तैयार होने के बाद से कासगंज से बरेली तक तीन नई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बाद में लाल कुआं से मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधे ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे ट्रैक सही होने पर दिल्ली के लिए कई ट्रेनों को बदायूं, वाया मथुरा होते हुए संचालित कराया जाएगा। 
यह जानकारी रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि 20 दिसंबर तक रेलवे ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सीआरएस इंस्पेक्शन होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वार्ता के दौरान सिन्हा ने नोटबंदी के बारे में कहा कि पोस्ट ऑफिस से भी तमाम लोगों के नोट बदले गए। इससे लोगों को खासी राहत मिली। जल्द ही नोटबंदी से होने वाली समस्याएं आमजनों को नहीं होंगी, लेकिन काला धन रखने वाले जरूर परेशान होंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी का सदन में और अधिक भावुक करने के बारे में कहा वित्तमंत्री अरुण जेटली ने हर तरह की बहस के लिए कहा, लेकिन विपक्ष बहस छोड़कर अन्य कार्यों में लगा हुआ है। बोले, पीएम मोदी ने जितने कार्य ढाई साल में कराए, उतने कांग्रेस ने 40 वर्षों में नहीं कराए। मनमोहन सिंह के राज्यसभा में बोलने पर कहा कि वह बड़े अर्थशास्त्री हैं, उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने टिकट वितरण के बारे में कहा कि भाजपा का टिकट वितरण उचित व्यक्ति उचित वक्त में किया जाएगा। नोटबंदी के खिलाफ वही लोग हैं, जिनका काला धन कूड़ा होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें