फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मासूम के माता-पिता और भाई समेत पांच लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। खास बात ये है कि जिन लोगों के साथ हादसे हुए, उनमें से कोई हेलमेट नहीं लगाया था। यदि वे हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर निवासी हरिनारायण (30) पुत्र आशाराम सोमवार शाम बाइक पर अपनी पत्नी ज्योति (28), बेटा अंश (2) और वंश (4) के साथ भैयादूज करने ससुराल पलिया गांव जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम मई बसई के नजदीक चंदपुरा मोड़ पर पहुंची थी कि उसी समय बदायूं की ओर से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंस गई। इससे चारों लोग काफी दूर तक घिसटते चले गए। तभी चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए। इसकी सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज लवानियां और बाद में सीओ विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ स्वयं ट्रक के नीचे घुस गए। उन्होंने एक बालक को नीचे से निकाल लिया। अन्य लोगों को क्रेन से ट्रक हटवाकर नीचे से निकाला गया। इस हादसे में वंश की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा था कि हादसे के दौरान हरिनारायण हेलमेट नहीं लगाए था।
ओरछी। संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोलागढ़ निवासी श्रवण पाल (22) पुत्र नरेश पाल और ग्राम कैथल निवासी प्रमोद पाल पुत्र राकेश सोमवार शाम बदायूं से चंदौसी लौट रहे थे। तभी रास्ते में फैजगंज गेहटा थाना क्षेत्र में खेड़ादास और गनगोली के बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में श्रवण कुमार की मौत हो गई। जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। श्रवण कुमार के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरेली निवासी राजकुमार उर्फ राजू (20) और सत्यपाल (28) सोमवार शाम बाइक पर गांव से दातागंज जा रहे थे। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में उन्होंने पंप से पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही बाइक मोड़ी कि उसी समय तेज गति में आई बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां राजकुमार ने दम तोड़ दिया। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
---------------------------
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल
उघैती (बदायूं)। सोमवार शाम उघैती और बिसौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। दोनों बिसौली की ओर से लौट रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। तभी कस्बे के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसकी सूचना पर एसओ विशाल प्रताप सिंह पहुंच गए। उन्होंने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घायलों की भी पहचान नहीं हुर्ह है। इधर, बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर ग्राम ईखखेड़ा के नजदीक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इस हादसे में ईखखेड़ा निवासी सौदान पुत्र मदनलाल कुशवाह और सूरजपाल पुत्र मुंशी कुशवाह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ये लोग भी हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें