फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवड़िया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला रोड पर बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवड़िया घायल हो गए। घायलों में एक कांवड़िया की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा रविवार रात मंडी समिति के सामने हुआ। बाइकों की टक्कर से से पीलीभीत निवासी भगवान दास और दूसरी बाइक पर बैठे शाहजहांपुर के नवीन कुमार घायल हो गए। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया। इसके अलावा वितरोई मोड़ के पास सड़क हादसे में ब्रजेंद्र पुत्र जसवीर घायल हो गए। उन्हें रात में ही अस्पताल लाया गया। उनके पैर और सिर में चोट अधिक होने से वह अपना पता नहीं बता पाए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें