फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती पुलिस ने अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर दबोचे, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना पुलिस ने रविवार तड़के खंडुआ अमानाबाद, दम्मीनगर चौराहे से तीन अंतर जनपदीय वाहन चोरों को दबोच लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उघैती इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर और उनकी टीम को रविवार सुबह अमानाबाद दम्मीनगर चौराहे पर वाहन चेकिंग में बड़ी सफलता मिली है। टीम को पांच लोग बाइक लेकर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो भाग खड़े हुए। पुलिस ने इनमें से तीन को पकड़ लिया। पुलिस मौके से पकड़े गए तीनों लोगों को थाने ले आई, जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गांव खंडुआ निवासी टिंकू व जितेंद्र पुत्रगण अशर्फी और शिशुपाल उर्फ छोटे बताए। तीनों के पास दो चाकू और एक तमंचा बरामद हुए। उन्होंने फरार साथियों के नाम गांव कोठा निवासी मुनेश उर्फ मुनीश पुत्र हप्पू और संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी यशपाल पुत्र भरत बताए हैं। उन्होंने बताया कि वह बाइक चोरी करके उसकी नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर डालकर बेच देते थे। जो रुपये मिलते थे वह बांट लेते थे। खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा, सीओ श्याम नारायण, सीओ ट्रेनी सुनील कुमार और इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर मौजूद रहे।
मुनेश है गैंग का सरगना
वाहन चोर मुनेश उर्फ मुनीश इस गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ संभल के चंदौसी, उघैती, फैजगंज बेहटा, बिल्सी, गुन्नौर, कुढ़ फतेहगढ़, धनारी, इस्लामनगर, थाना इंद्रापुरम गाजियाबाद, बहजोई आदि थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें