फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत पर फायरिंग में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत पर काम कर रहे परिवार पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से पुष्पेंद्र, उसका भाई हरवेंद्र और पिता राम रहीस घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस को शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध पाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पुष्पेंद्र अपने पिता और भाई के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान चंदनपुर गांव के बालवेंद्र और यशपाल तथा रसूलपुर डांस गांव के रामभूप और लायक वहां पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से तीनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। तीनों घायल को अस्पताल भेजा गया।

मेड़ के विवाद में पहले भी हुआ था केस
पुलिस के मुताबिक, बालवेंद्र ने 17 सितंबर को खेत की मेड़ को लेकर पुष्पेंद्र, उसके पिता रामरहीश और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में रामरहीश, पुष्पेंद्र, अरविंद, डीपी और वीपी उर्फ गौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसकी जांच चल रही है। 30 सितंबर को शांति व्यवस्था के चलते अरविंद को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया था। पुष्पेंद्र और डीपी का भी चालान किया गया था। इसी पुराने विवाद के बीच मंगलवार को फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस घटना की हकीकत जानने में जुटी है।
विज्ञापन



फायरिंग और मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट में फायरिंग की घटना असत्य पाई गई। दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। प्राप्त तहरीर की जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें