फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में तीन घायल

Mon, 18 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाने के गांव मुड़िया निवासी राजेंद्र (28) पुत्र टीकाराम ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर गांव की ओर जा रहे थे। गांव के पास ही मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दूसरी दिशा से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। राजेंद्र समेत तीन लोग इसके नीचे दब गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

कैंटर सवार धनु सिंह (70) पुत्र तारा चंद्र और केहरी (50) पुत्र जागन भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें