उझानी। बदायूं रोड पर शुक्रवार अपराह्न बाइक सवार दंपती समेत रिश्तेदार महिला को कार ने रौंद दिया। हादसा जजपुरा मंदिर के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा से बाइक सवार नगर निवासी अर्पण (23) अपनी पत्नी रजनी (22) और रिश्तेदार मनीषा (40) के साथ घर आने को निकला। पीछे से तीनों को कार ने रौंद दिया। अर्पण समेत महिलाएं घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार भगा ले गया। संवाद