बिल्सी। गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी विजय कुमार की चार साल की बेटी अवंतिका की बुधवार दोपहर चारा मशीन में फंसकर तीन उंगलियां कट गईं। पिता ने बताया कि बेटी घर के बाहर चारा मशीन के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी बच्चे ने चारा मशीन का पहिया घुमा दिया। अचानक घूमे पहिये से मशीन में लगे ब्लेड से उसकी तीन उंगलियां कट गईं। मासूम के चीखने की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत उपचार के लिए बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। संवाद