फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिवसीय वेदकथा एवं यज्ञ महोत्सव आज से

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप। स्त्रोत स्वंय - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की ओर 2 से 4 अक्टूबर तक ओम स्वरूप लॉन, डीएम रोड पर तीन दिवसीय वेदकथा एवं यज्ञ महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य संजीव रूप वेद कथा के माध्यम से वैदिक ज्ञान और जीवनोपयोगी संदेश देंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे यज्ञ, अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक वेद कथा और शाम सात से रात दस बजे तक भजनोपदेश होगा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आचार्य डॉ. संजय योगी योगाभ्यास एवं योग प्रशिक्षण देंगे।
मथुरा से प्रोफेसर आचार्या प्रिया आर्य अतिथि विद्वान के रूप में शामिल होंगी। बरेली के संगीताचार्य पंडित मुकेश आर्य भजनों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने नगरवासियों और आसपास क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें