स्टेटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अटैक की पोजीशन में खड़े खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक
बदायूं। जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हॉल में आयोजित यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एलीट मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से किया गया। तीन दिन तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय दिया। समापन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी अशोक खुराना ने विजेता खिलाड़ियों और रेफरियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक अभिनव यादव रहे। आयोजन के संयोजक अफ्फान खान राजपूत और सुरेंद्र गौतम रहे।