फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 20 सितंबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में प्रत्येक दिन सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। अग्रवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव से जुड़े सभी कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में होंगे। पहले दिन फैंसी ड्रेस, प्रश्न मंच, सलाद सजाओ प्रतियोगिता और म्युजिकल रेस का आयोजन होगा। अगले दिन डांस प्रतियोगिता और भाषण समेत शैक्षिक प्रतियोगिताएं होंगी। समापन 22 सितंबर को होगा। दोपहर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए कमेटी अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार गोयल की अध्यक्षता में सोमवार शाम बैठक हुई। बैठक में प्रदीप गोयल, राजकुमार बंसल, मुनीशचंद्र गोयल, मनोज गोयल, अंकुर अग्रवाल, कृष्ण औताार मैंमिया, रतन जिंदल, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें