फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेम संबंधों के चलते की युवक की हत्या... हादसा दर्शाने के लिए शव को कैंटर से कुचला, तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में पांच माह पहले प्रेम संबंधों में युवक की हत्या करने और शव को कैंटर से कुचलकर हादसा का रूप देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजदों से केवल दो को आरोपी माना है। इसके अलावा एक नाम और प्रकाश में आया है। इस तरह तीन लोग विवेचना में आए हैं। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन शातिरों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकने का प्रयास किया लेकिन पकड़े गए।

विज्ञापन


सहसवान थाना क्षेत्र के गांव लघुपुरा के मूल निवासी एवं हाल निवास जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धोवर खेड़ा के ओमकार ने अपने पुत्र मनोहर को घर से बुलाकर ले जाने एवं हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में दीपक, विशाल, सर्वेश, रामप्रताप चौहान व मोहित को नामजद किया था। जरीफनगर पुलिस ही विवेचना के दौरान नामजदों से इतर दिनेश का नाम प्रकाश में आया। हालांकि नामजद दीपक और विशाल को अभियुक्तों में शामिल रखा गया। बाकी अभियुक्त विवेचना में बाहर हो गए।

शव को सड़क पर रखकर कैंटर से कुचला 
एसओ अश्विनी कुमार ने बताया कि हत्या का कारण मनोहर का लड़की से प्रेम संबंध होना पाया गया। आरोपी दीपक ने मनोहर को अपने दोस्त दिनेश के घर जुनावई बुलवाया था। वहां आने पर कोई नशीला पदार्थ देकर हत्या को अंजाम दिया गया। दिनेश की मदद से विशाल और दीपक ने नौ मार्च की रात 11 बजे शव को हाईवे पर रखकर उसके ऊपर कैंटर गाड़ी चढ़ा दी ताकि हत्या को हादसा में मौत का रूप दिया जा सके और शव की शिनाख्त न हो सके। विवेचना में पूछताछ के दौरान दीपक ने अपना जुर्म इकबाल कर लिया। घटना में प्रयुक्त कैंटर व मोटर साइकिल भी बरामद करा दी है। घटना में शामिल विशाल, दीपक और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें