फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली मंडल की अंडर-19 टीम में बदायूं के तीन क्रिकेटरों का चयन

Sat, 23 May 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सारांश भारद्वाज
विज्ञापन
बदायूं। यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) की ओर से आयोजित अंडर-19 ट्रायल में बरेली मंडल की टीम में बदायूं के तीन युवा क्रिकेटरों ने जगह बनाई है। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अरुण कुमार, सारांश भारद्वाज और ओम हरि यादव का चयन किया गया है।
विज्ञापन


ट्रायल में अरुण कुमार ने दो मैचों में 68 और 85 रन की पारियां खेलीं। लेफ्ट आर्म स्पिनर सारांश भारद्वाज ने दो मैचों में 6 विकेट चटकाए, जबकि मध्यम तेज गेंदबाज ओम हरि यादव ने 5 विकेट लिए। अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में विकेटकीपर सिद्धार्थ अधाना और बल्लेबाज सौरव यादव का चयन हुआ है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि बरेली मंडल की टीम 25 मई को सुबह 70 बजे लखनऊ (ए) के खिलाफ जीसीआरजी क्रिकेट मैदान पर 45 ओवर का मैच खेलेगी। खिलाड़ियों के चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना और उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने बधाई दी। इस मौके पर आरपी शर्मा, अमरीश गोयल, एमपी सिंह, राहुल चौबे, रूपेंद्र सिंह लांबा, अखिलेश पांडे और फिरोज खान मौजूद रहे।

सारांश भारद्वाज

सारांश भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें