मेला ककोड़ा। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। मेले में तीन सीओ, 80 दरोगा के अलावा दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे।
मेले में 100 हेड कांस्टेबल, 400 होमगार्ड, 30 महिला पुलिसकर्मी, 10 घुड़सवार पुलिसकर्मी, एक जल पीएसी प्लाटून, 30 गोताखोर और 25 जल पुलिस के गोताखोर तैनात रहेंगे। 14 पिकेट बनाई कई हैं तो 15 पुलिस चौकी बनाई गई है। अधिकारियों ने बैठक करके पुलिसकर्मियों को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से निर्देश दिए। कुछ पुलिसकर्मी कासगंज से लेकर मेला तक तैनात रहेंगे। कुछ सादा कपड़ों में तैनात रहेंगे।
अधिकारियों के नंबर
जिलाधिकारी : 9454417525
एसएसपी : 9454400252
एसपी सिटी : 9454401022
एसपी देहात : 9454401021
मेला अधिकारी, एसडीएम सदर : 9454415833
सीएमओ बदायूं : 8005192645
सीओ उझानी : 9454401317
मेला कोतवाली प्रभारी : 8445409080
कादरचौक थानाध्यक्ष : 9454402941
अग्निशमन : 100
यूपी पुलिस : 112
स्वास्थ्य विभाग : 102 व 108
मेला ककोड़ा को लेकर किया रूट डायवर्जन
पुलिस प्रशासन की ओर से 13 नवंबर प्रात: आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया है जो 16 नवंबर तक लागू रहेगा। बदायूं-कादरचौक मार्ग अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इधर कायमगंज, कासगंज, एटा, मैनपुरी और इटावा जाने वाले वाहन 16 नवंबर तक उझानी-कछला होते हुए कासगंज की ओर जाएंगे। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग और नौशेरा तिराहे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। जिससे जाम नहीं लग सके।