फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में पावर कॉरपोरेशन के तीन संविदा कर्मी झुलसे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती पावर कॉरपोरेशन का संविदा कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अलग-अलग हादसों में रविवार को पावर कॉरपोरेशन के तीन संविदा कर्मचारी झुलस गए। इनमें एक कर्मचारी को हालत गंभीर होने की दशा में बरेली रेफर किया गया है। हादसे उझानी, नागरझूना और रिसौली में हुए हैं। निविदा संविदा कर्मचारी संघ का आरोप है कि हादसे सुरक्षा उपकरण न होने के कारण हुए हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रिसौली पर तैनात संविदा कर्मचारी पवन कुमार रविवार सुबह करीब आठ बजे लाइन जोड़ रहा था। तभी करंट आ गया। इससे पवन झुलस गया। दूूसरा हादसा करीब नौ बजे नागरझूना उपकेंद्र के फीडर पर हुुआ। यहां लाइन जोड़ रहा संविदाकर्मी वीरपाल करंट आने के कारण झुलस गया। उझानी बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी प्रमोद कुमार भी करंट से झुलस गया।
निविदा संविदा कर्मचारी संघ का आरोप है कि प्रमोद कुमार को अधिकारियों ने धमका कर घर भेज दिया। इधर, पवन कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया है। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार का कहना है कि संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। इस कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें