घटना सोमवार दोपहर हुई। मोहम्मद नगर सुलरा से होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जर्जर हो चुकी लाइन बदलवाने के लिए गांव वालों ने कई बार बिजली विभाग को पत्र दिया, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। सोमवार दोपहर लाइन टूट कर गिर गई। इसकी चपेट में आकर गांव के शकर का एक और मुनीश के दो बैल मर गए। गनीमत रही कि कोई ग्रामीण इसकी चपेट में नहीं आया। गांव वालों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है। गांव के लोगों ने लाइन बदलवाए जाने की मांग की है।