फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम वसूली करने वाले चार अमीन निलंबित

Mon, 04 Jan 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार और एसडीएम के न्यायालयों में विचाराधीन वादों में सभी वादियों तथा प्रतिवादियों के मोबाइल नंबर दर्ज न कराने में सबसे खराब स्थिति तहसील दातागंज की रही। इस पर डीएम ने दातागंज के तहसीलदार का जवाब तलब करने के निर्देश देते हुए उनके पेशकार को हटाए जाने को कहा है। राजस्व वसूली में वाणिज्य कर विभाग के 32 लाख, मोटर वाहन देय में तहसील सदर में 10 लाख, बिल्सी में पांच लाख एवं बिसौली में एक लाख की आरसी वसूली बकाया होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बिजली विभाग की चार करोड़ की आरसी को जल्द वसूलने को कहा है। सभी एसडीएम को शीतकालीन भ्रमण का कार्यक्रम तैयार करके गांवों में भ्रमण करने और रात्रि विश्राम करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें