फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में दबंगईः दुकानदारों को कोतवाली में धमकाया, दुकानें खाली करने का बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के पास दुकानों पर करीब 70 साल से काबिज दुकानदारों को दबंग धमका रहे हैं। तीन दुकानदारों पर दुकानें खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं दुकानें खाली न करने पर गंभीर परिणाम भुगताने की धमकी भी दी जा रही है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित दुकानदारों ने अपनी व्यथा बताई। बाद में उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया और जान-माल की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान कोतवाली में दबंगों की उनसे नोकझोंक हो गई। आरोप है कि दबंगों ने उनको कोतवाली में भी धमकाया।
विज्ञापन

हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के पास करीब 15 दुकानें हैं। इनमें तीन दुकानों पर सुनील कुमार, रज्जन और राजेंद्र कुमार करीब 70 साल से काबिज हैं। दुकानदार नियमित किराया भी जमा कर रहे हैं। इनका कहना है कि तीन चार दिन से कुछ दबंग उनकी दुकानों पर आकर उनको धमका कर दुकानें खाली करने का दबाव बना रहे हैं। दुकानदार राजेंद्र का कहना है कि उसके दादा ने नगर निवासी जावित्री मौर्य से दुकान किराये पर ली थी। इसका किराया देते आ रहे थे। दुकान पर अपना कब्जा बनाए रखने के लिए उन्होंने कोर्ट की शरण भी ली। कुछ अन्य दुकानों का मामला भी कोर्ट में है। मंगलवार को वह लोग शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। इसके बाद कोतवाली गए तो दबंगों ने यहां पुलिस की मौजूदगी में उनको धमकाया।
भाजपा नगर अध्यक्ष और दबंगों के बीच कोतवाली में जमकर तकरार
मंगलवार को समाधान दिवस में दुकानदार सुनील कुमार, रज्जन और राजेंद्र भाजपा नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी के साथ समाधान दिवस में पहुंचे। यहां एसडीएम सीपी सरोज को पूरी बात बताने के बाद प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद यह लोग कोतवाली पहुंचे। कुछ देर के बाद दबंग भी कोतवाली पहुंच गए। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष और दबंगों के बीच जमकर तकरार हुई। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत किया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि इस संबंध में पुलिस-प्रशासन को जानकारी न हो। पिछले दिनों बिल्सी रोड पर एक जमीन का विवाद काफी चर्चा में रहा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। किसी की दुकानों को जबरन खाली नहीं कराया जा सकता। व्यापारियों का यह आरोप कि उनको दुकानें खाली करने को लेकर धमकाया जा रहा है, प्रथम दृष्टया गलत है। - पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें