फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह ट्यूबवेल से हजारों की चोरी, दी तहरीर

विज्ञापन
किसान चंद्रभान सिंह के ट्यूबवेल की कोठरी की चोरों ने काटी दीवार। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया। थाना मूसाझाग क्षेत्र में आधा दर्जन ट्यूबवेल से कृषि यंत्रों समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है। इस घटना से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गुलड़िया निवासी जयपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, आलोक कुमार, मितान सिंह के ट्यूबवेल से स्टार्टर, झटका मशीन, फावड़े, केबल, बैटरा, मक्का बुवाई की मशीन आदि हजारों का समान चोरी कर लिए गए। इसके अलावा किसरुआ गांव के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह यादव के ट्यूबवेल से स्टार्टर, फावड़ा, विद्युत बल्ब, रवींद्र सिंह के ट्यूबवेल से स्टार्टर, फावड़ा आदि चोरी कर लिए गए। एक ही रात में हुई इस घटना से किसान में नाराजगी है। किसानों ने थाना मूसाझाग पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है। एसओ मूसाझाग मान बहादुर ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है, जांच की जा रही हे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें