फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: काली देवी मंदिर से नोटों का हार, घंटे, गहने समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
ओरछी का काली देवी मंदिर जहां चोरी हुई। संवाद - फोटो : पुलिस गिरफत में मौजूद पकड़े गए जुआरी, जिन पर पहले से दर्ज हैं केस। स्रोत संवाद
विज्ञापन
ओरछी। गांव में प्रसिद्ध काली मंदिर से चोर शुक्रवार की रात गहने, नोट और घंटे आदि हजारों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह पूजा करने आए लोगों ने जब मंदिर में सब सामान बिखरा हुआ देखा तो चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के पुजारी ने इस मामले में थाला फैजगंज पुलिस को मंदिर में हुई चोरी की घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव में पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र काली देवी का मंदिर है। जहां क्षेत्र और गांव के लोग प्रतिदिन पूजा अर्चना को आते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने मंदिर में किसी तरह प्रवेश करके मां काली की प्रतिमा से नोटों का हार, उनकी चांदी की पायल, कई घंटे और चढ़ावा की धनराशि समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया।
सुबह पूजा करने आए लोगों ने चोरी की सूचना मंदिर के महंत मुकेश को दी। मुकेश ने चोरी का ब्योरा देते हुए थाना फैजगंज पुलिस को तहरीर दी है। महंत मुकेश ने बताया कि चोरी के संंबंध में पुलिस को तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने उन्हें चोरी का जल्दी ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर भक्तों में बेहद आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें