फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स में शिरकत करने वालों को लगा शिविर

Sun, 19 Apr 2015 12:37 AM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शिरकत करने अजमेर शरीफ  जा रहे जायरीनों की खिदमत के लिए मानव सेवा शिविर का उद्घाटन एसडीएम गुलाबचंद और पालिका चैयरमेन अबरार अहमद ने किया।
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड में शुरू हुए शिविर में खाना, पानी, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की ासेवा दी जा रही है। एसडीएम ने कहा ख्वाजा गरीब नवाज हिन्दुस्तान में कौमी एकता की मिसाल है और यह मिसाल बिसौली में रामलीला कमेटी के सहयोग से मानव सेवा शिविर और मजबूत करता है। चैयरमेन अबरार अहमद ने कहा इस तरह के शिविर हिन्दुस्तान की एकता को मजबूती देते है। उन्होनें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का वादा किया। हाजी बाबा खानकाह कमेटी के प्रबंधक अनबार अहमद सैफी नन्हें मियां ने बताया मुल्क के कोने-कोने से अजमेर शरीफ जाने वाले जायरीन मानव सेवा शिविर में रूकते हैं। शिविर में हाजी सगीर अहमद, हाजी हयूम खां, बसीम खां, गुलाम मोहम्मद, हाफिज अखलाक, बिट्टू, जकी, धर्मेंद्र चौधरी, केके शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें