डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
पिछले कई दिनों से नगर क्षेत्र में की जा रही बिजली कटौती को लेकर बुधवार को नागरिकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। मोहल्ला साहबगंज चौराहे पर युवा नेता शाहनवाज अल्वी के नेतृत्व में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शीघ्र कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार बालकराम यादव को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन से हर तहसील मुख्यालय को 16 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के निर्देश हैं। बावजूद इसके बिल्सी तहसील मुख्यालय को इन दिनों मात्र आठ-दस घंटे ही बिजली मिल रही है। उसमें भी कई बार ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इकरार अहमद कस्सार ने कहा कि बिल्सी नगर को जब से उझानी पॉवर स्टेशन से जोड़ा गया है, तब से यहां कटौती और ज्यादा बढ़ गई है। उझानी पॉवर स्टेशन के अधिकारी मनमाने ढंग से बिल्सी को बिजली दे रहे हैं। अब बिल्सी नगर को उलैया स्थित पॉवर स्टेशन से जोड़ा जाए। इस मौके पर नाजिम अल्वी, हाशिम अल्वी, सलीम, इमरान सिद्दीकी, कुलदीप गुप्ता, ईशू चंद्र, राजीव गिरि, समीर अहमद, अजय माहेश्वरी, सतीष सागर, ललित, मनोज, राहुल, अकबर अल्वी, चमन, निहाल, मुनीश, अनिल जैन, प्रशांत जैन, शहबाज कुरैशी, मिंटू, मुबारिक अली आदि मौजूद रहे।