फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस बार बिल्सी में मुजरिया रोड पर लगेगा पटाखा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। दिवाली के मद्देनजर पटाखा बाजार इस बार मुजरिया रोड पर स्थित रंजना हॉस्पिटल के सामने खाली मैदान पर लगेगा। अब तक यह बाजार मोहल्ला संख्या छह जिलेदारी कार्यालय के पास मैदान पर लगता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम रिपुदमन सिंह और सीओ उमेश चंद्र ने फायर ब्रिगेड यूनिट के साथ उक्त मैदान का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि केवल लाइसेंसधारी व्यापारी ही सभी मानक और औपचारिकताएं पूरी करके नगर के बाहर चिह्नित स्थान पर आतिशबाजी बेच सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बरेली जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए डीएम के आदेश पर पटाखा बाजार का स्थान बदला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें