फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में नहीं सुधरे हालात

Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में नहीं सुधरे हालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ककराला में पेंशन निकालने के लिए गई महिला बेहोश 
 नोटबंदी के 50 दिन गुजरने के बाद शहर की सभी बैंक शाखाओं में हालात एकदम से सुधर गए लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं में स्थिति सुधर नहीं पा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ककराला के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में समाजवादी पेंशन निकालने के आई एक  महिला बेहोश होकर गिर गई। पास में खड़ी महिलाओं ने उसे बेंच पर लिटाकर  घरवालों को बुलाया। शमा बेगम पत्नी नाजिम अली समाजवादी पेंशन के रुपये  निकालने आई थीं। लाइन में काफी देर तक लगने के बाद दोपहर करीब दोपहर दो बजे  बेहोश होकर गिर पड़ीं तो बैंक में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनके रुपये  निकालकर दिए। काफी देर तक बेहोश होने की वजह से उन्हें निजी चिकित्सक ने  जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।
-----
कछला। कछला में बैंक कर्मचारियों की मनमानी से लोगों को पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कस्बे में लगे एटीएम में सुबह से शाम तक लाइन लगाने के बाद भी लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि बैंक की ओर से उनमें कैश नहीं डाला जा रहा है। इससे ग्रामीणों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

-----
जरीफनगर। नोटबंदी के 50 दिन बीतने के बाद भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की दहगवां शाखा में ग्रामीणों को 24 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन होने से पेंशन लेने में दिक्कत हो रहा है। सर्व यूपी किसान ग्रामीण बैंक में पूरा दिन लाइन में लगने के बाद उन्हें दो हजार का नोट मिल रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। इससे ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-----
पीएनबी कुंवरगांव में वितरित किए 30 लाख 
कुंवरगांव। कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में आने वाले ग्राहकों को पर्याप्त कैश दिया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को पीएनबी शाखा से करीब 30 लाख रुपये कैश वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें