फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिनदहाड़े कार में चार बकरी डालकर ले गए चोर

विज्ञापन
बकरी चोरी की ​शिकायत लेकर ककराला चौकी पर पहुंचा बकरी मालिक। संवाद
विज्ञापन
ककराला। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में कार सवार चोर चार बकरियां दिनदहाड़े चोरी करके ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बकरी मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 निवासी शुक्कन अंसारी पल्लेदारी करते हैं। शुक्रवार दोपहर उनकी चार बकरियां घर के बाहर बंधी हुईं थीं। बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कार सवार चोर उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने देखते ही देखते उनकी चाराें बकरियों को अपनी कार में डाल लिया और कार को दौड़ा ले गए।
उस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था। बाद में जब सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उसमें कार सवार चोर दिखाई दिए। शुक्कन ने बताया कि वह घटना के दौरान गौसिया मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए थे। शुक्कन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें