फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्रा से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार सुबह आरोपी रजनेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलेज से घर लौटते वक्त रजनेश ने रास्ते में छात्रा को पकड़कर दुष्कर्म किया था। खुद को आरोपी के चंगुल से बचाने की कोशिश में छात्रा के कपड़े भी फट गए थे। देर शाम परिवार वाले छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी रजनेश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार सुबह आरोपी रजनेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। रजनेश ने एक साल पहले छात्रा से छेड़खानी के आरोप में करीब छह माह जेल में रहा था। इस समय वह जमानत पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें