फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: चोरों ने दासपुर में चार घरों को बनाया निशाना, नकदी-जेवर चोरी; ताबड़तोड़ वारदात से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 19 Nov 2026 01:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दासपुर में बुधवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। एक ही रात में चोरी की चार वारदात से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने बुधवार रात ग्राम दासपुर में चार घरों को निशाना बनाया। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में चोर खासतौर पर बंद मकानों को ही निशाना बना रहे हैं। इस बार भी चोरों ने तीन बंद मकानों की दीवार में सेंध लगाकर व दरवाजों के ताले-कुंडे तोड़कर चोरी की, जबकि एक अन्य घर में सो रहे परिवार का दरवाजा बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन

 
ग्राम दासपुर निवासी महेश चंद, वीरेश कुमार, छोटेलाल और उमेशपाल के घरों में चोरी हुई है। इनमें छोटेलाल और उमेशपाल बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जिससे उनके मकान बंद थे। रात में घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारी व संदूक खंगाल डाले। कपड़े व घरेलू सामान फर्श पर बिखेर दिया। चोर घरों से नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। 

पीड़ित वीरेश कुमार ने बताया कि उनके मकान में दो कमरे हैं और रात में वह परिवार के साथ बराबर वाले कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे की अलमारी से सामान समेट ले गए। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार की आंख खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर वीरेश ने अपने भाई को फोन किया, जिन्होंने आकर दरवाजा खोला, तब चोरी की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत 
पीड़ितों ने अपने-अपने घरों से चोरी हुए सामान की सूची बनाकर पुलिस को देने की बात कही है। एक दिन के अंतराल पर दो किलोमीटर के दायरे में लगातार हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनाओं के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है।

दो दिन पहले यहां हुई थी चोरी 
दो दिन पूर्व ग्राम खजुरिया में रघुनाथ व आनन्द पाल के बंद मकानों में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। दो दिन पूर्व ही थाने से मात्र एक सौ मीटर की दूरी पर एफएम हाइवे पर मोबाइल शॉप की दुकान में नकदी समेत मोबाइल चोरी हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें