फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात में घर के बाहर से पालतू गाय चोरी, सुबह खेत में मिले अवशेष; ग्रामीणों में फैला आक्रोश

Thu, 06 Nov 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर के बाहर बंधी गाय को चोर खोल ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पशुपालक ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। इस बीच गन्ने के खेत में पशु के अवशेष मिले, जिससे आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में बुधवार की रात हुई पालतू गाय चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को सुबह गाय की तलाश के दौरान उसके अवशेष पास के खेत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

विज्ञापन


खासपुर गांव निवासी मुनेंद्र पुत्र मिहलाल के अनुसार, बीती रात उनके घर के बाहर बंधी गाय चोरी हो गई थी। सुबह उन्होंने ग्रामीणों के साथ आस-पास के खेतों में खोजबीन की, तो खासपुर-हुसैनपुर गांव के बीच स्थित गन्ने के खेत में गाय के अवशेष पड़े मिले। यह देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- Budaun News: किसान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर ने दिया वारदात को अंजाम; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कुंवरगांव थाना पुलिस, सीओ सिटी, पशु चिकित्सक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक की टीम ने अवशेषों की जांच की, जिसके बाद जेसीबी की मदद से उन्हें मिट्टी में दफना दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें