फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान मंडी से चोरों ने उड़ाई 50 हजार की नकदी

विज्ञापन
सहसवान के मंडी समिति में चोरी की घटना के बाद आढ़त की दुकान का बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में चार आढ़तियों की गुल्लक के ताले तोड़ कर 50 हजार की नकदी और कागज चोर निकाल ले गए। शुक्रवार की रात को हुई इस घटना की मंडी परिसर के गार्ड को भी भनक नहीं लग सकी। आढ़तियों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर चहारदीवारी से घिरा है, लेकिन पालेज के सीजन में ट्रकों को आवागमन रात में भी रहता है। यही वजह रही कि दोनों गेट रातभर खुले रहे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने चार आढ़तियों की दुकानों में रखे गुल्लक के ताले तोड़ डाले और उनमें रखी रकम खंगाल ले गए। आढ़तियों का कहना है कि रात को गल्ले में थोड़ी रकम छोड़ बाकी सभी व्यापारी रकम अपने साथ ले जाते हैं। इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सभी गुल्लक से करीब 50 हजार रुपये की रेजगारी व कागज चोर ले गए। इससे उनको भारी परेशानी है। चोरी की इस घटना में व्यापारी मजहर अली, प्रसून माहेश्वरी, विभोर गांधी और जलीस अहमद ने पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों को जल्दी ही चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें