फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, एक लाख का सामान ले गए

Tue, 18 Jun 2024 04:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
प्रीत विहार कॉलोनी में घर में फैला पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। चोरों ने रविवार दोपहर के समय प्रीत विहार कॉलोनी में एक घर को निशाना बना लिया। चोर सीढ़ी लगाकर मकान में घुस गए और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान उड़ा ले गए। शाम को मकान मालिक को इसकी जानकारी हुई तो वह शहर आए और थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी संदीप कुमार पुत्र रक्षपाल सिंह मूलरूप से मूसाझाग क्षेत्र के गांव अहाेरामई के रहने वाले हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ गांव चले गए थे। दोपहर के समय गर्मी की वजह से लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इसका फायदा उठाकर चोरों ने दिन में ही उनके घर के पीछे सीढ़ी लगा ली और अंदर घुस गए। चोर उनके घर से एक मंगलसूत्र, पाजेब और 15 हजार रुपये चोरी करके ले गए।
इधर, शाम के समय जब लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने संदीप कुमार के घर के पीछे सीड़ी लगी देखी। पहले तो लोग यह समझते रहे कि शायद संदीप कुमार के घर में पेंट का काम चल रहा है लेकिन कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी, जिससे शाम को करीब सात बजे संदीप कुमार भी घर आ गए। उन्होंने घर में घुसकर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। चोरों ने लोहे की रॉड से अलमारी का दरवाजा भी तोड़ लिया था। मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें