फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बैग उड़ाने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कार के ऊपर केमिकल डालकर लोनिवि के एई की गाड़ी से बैग उड़ाने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनमें से एक ने कार के ऊपर केमिकल पड़े होने की सूचना दी थी और दूसरे ने कार की पिछली सीट से बैग उड़ा लिया। उसमें 12 हजार रुपये रखे थे। एई ने पुलिस को तहरीर दे दी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में दो लुुटेरों ने चंदौसी निवासी लोनिवि के एई राकेश यादव की गाड़ी से 12 हजार रुपये रखा बैग उड़ा लिया था। राकेश यादव उस समय अपने घर लौट रहे थे। तभी आसफपुर मोड़ के नजदीक एक बाइक सवार ने उन्हें बताया था कि उनकी गाड़ी से तेल निकल रहा है। इस पर एई ने गाड़ी रुकवा कर चेक किया और चंदौसी रवाना हो गए। चंदौसी के नजदीक उन्हें पता चला कि पिछली सीट पर रखा बैग गायब है तो उनके होश उड़ गए। वह वहीं से लौट आए और पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इधर, पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि एक युवक लाल रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहने उनकी गाड़ी से बैग निकालकर ले गया था। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि एई की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी लुटेरों का पता नहीं चला है। उनका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें