फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दीवार काटकर बैंक में घुसे चोर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 May 2026 12:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में डहरपुर गांव स्थित बैंक में चोरी की कोशिश की गई। सोमवार रात अज्ञात चोर दीवार काटकर बैंक में घुस गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मंगलवार सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
बैंक में घुसा चोर (लाल घेरे में) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में सोमवार रात चोरों ने नकबजनी की। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर देर रात नकबजनी कर बैंक में घुस गए। सुबह जब स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों ने दीवार कटी देखी तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी अभिषेक सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बैंक परिसर का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। 

पुलिस टीम ने बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने बैंक परिसर से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि बैंक जैसी सुरक्षित जगह को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है।

जांच जारी, चोरी की पुष्टि नहीं
बैंक मैनेजर मोहम्मद रब्बानी ने बताया कि अभी तक कोई नकदी या सामान चोरी होने की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी जांच के बाद ही पता लगेगा कि कितना नुकसान हुआ है या नहीं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें