फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार से आए चोर, आठ बैटरी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार सवार चोरों ने शुक्रवार रात चौक कोतवाली इलाके के अजीजगंज और आरसी मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां में दो ई-रिक्शों की आठ बैटरियां चोरी कर लीं। दोनों वारदात आसपास लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई हैं।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज निवासी विनोद कश्यप मोहल्ले में बरेली-बदायूं कैरियर्स ट्रांसपोर्ट में रिक्शा चलाते हैं। शुक्रवार रात ई-रिक्शा ट्रांसपोर्ट गेट पर खड़ा कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह आए तो देखा कि गद्दी टूटी पड़ी थी। चार बैटरियां नदारद थीं।
अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसपोर्ट में लगे सीसी फुटेज चेक की। कार से आए तीन-चार लोग बैटरी चोरी करते दिखाई दिए। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। दूसरी ओर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के सरायकाइयां निवासी विकास राठौर का ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा हुआ था। रात करीब दो बजे कार से आए लोगों ने चार बैटरियां चोरी कर लीं। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें