फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे परिजन, चोरों ने लाखों का माल खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम गरुइया में सोमवार रात चोर एक घर से लाखों का माल चुराकर ले गए, जबकि परिवारवाले उसी मकान में सो रहे थे। सुबह उठे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार रात गरुइया निवासी संजीव कुमार अपने घर के आंगन में सो रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे घर की छत पर सो ए थे। मध्य रात्रि के समय कुछ चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। इसके बाद चोरों ने कमरे के गेट पर लगा ताला तोड़ लिया और फिर कमरे में रखे संदूक उठाकर ले गए। उन संदूकों में सोने की चेन, झुमकी, पायल, चार किलो चांदी, बिछुआ, कुंडल आदि जेवर रखे थे। एक दिन पहले ही वह एक लाख रुपये मेंथा का तेल बेचकर लाए थे। वह भी संदूक में रखे थे। चोर सारा सामान चुराकर ले गए। संजीव मंगलवार सुबह उठे तो अपने घर में सारा सामान तितर-बितर पड़ा देखा। उसके बाद आसपास चेक किया। वजीरगंज निवासी कमल सिंह के खेत में उनके खाली संदूक पड़े मिले। चोर संदूक खंगालकर खेत में डाल गए थे। इस संबंध में संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। शाम तक इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें