फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डहरपुर कलां पीएनबी शाखा में घुसा चोर, नहीं लग पाया कुछ हाथ

Tue, 19 May 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
डहरपुर की पीएनबी शाखा में लगा नकब। संवाद - फोटो : टूंडला के कांशीराम आवासीय कालोनी में पेयजल के लिए वर्तन लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं संवाद
विज्ञापन
दातागंज। सोमवार की रात दातागंज थाना क्षेत्र के गांव डहरपुर कलां स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चोरी की कोशिश की गई। चोर बैंक शाखा के बराबर स्व. बाबूराम गोपीनाथ स्कूल की छत से चढ़कर बैंक के पिछले हिस्से में पहुंचे। यहां खिड़की की जाली काट डाली, लेकिन अंदर सरिया होने के कारण भीतर नहीं घुस पाए। बाद में उन्होंने नकब लगा लिया, कुछ हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

डहरपुर कलां व्यापारिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र है। गांव होते हुए भी यहां पीएनबी ने अपनी शाखा खोल रखी है। रोजाना लाखों रुपयों का यहां से लेनदेन होता है। चोरों ने खिड़की के रास्ते अंदर घुसने का प्लान बनाया था। सफल न होने पर नकब लगाकर बैंक में घुसे चोर को भटकने बाद कुछ हाथ नहीं आया।
चोरी के प्रयास बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए फुटेज सुरक्षित कर लिए हैं। मंगलवार सुबह जब सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचा और चैनल का ताला खोला, तब अंदर दीवार कटी हुई और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ राहुल पांडेय, इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह और एसओजी भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बैंक परिसर का निरीक्षण किया। सुबह जब स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



1987 से स्थापित है डहरपुर में पीएनबी की बैंक शाखा
गांव में अधिकांश गल्ला और खाद के बड़े व्यापारी हैं। बैंक से उनका रोज लाखों का लेनदेन रहता है। यहां कृषि आधारित व्यापार बड़े पैमाने पर होने के कारण 1987 में ही पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी शाखा खोल रखी है। शाखा में चोरी के प्रयास की यह पहली घटना है, लेकिन इस घटना से व्यापारी भी सहम गए हैं। उनमें भी असुरक्षा की भावना भर गई।

-
खुलासा में बड़ा आधार बनेगा सीसीटीवी फुटेज
घटना के खुलासा के लिए पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज बड़ा आधार बन सकेंंगे। पुलिस ने इस घटना को खुलासा करने की चुनौती इसी आधार पर स्वीकार कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करा लिए हैं।


वर्जन-
प्रथम दृष्टया मामला चोरी के प्रयास का है। बैंक के शाखा प्रबंधक मो. रब्बानी की तहरीर पर सीसीटीवी में दिख रहे अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल बैंक से नकदी, दस्तावेज या अन्य सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
- अभिषेक सिंह, एसपी सिटी, बदायूं

डहरपुर की पीएनबी शाखा में लगा नकब। संवाद- फोटो : टूंडला के कांशीराम आवासीय कालोनी में पेयजल के लिए वर्तन लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें