बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 क्रिकेट टीम की सूची शुक्रवार देर शाम फाइनल की गई। इसमें 16 सदस्यीय और तीन रिजर्व खिलाड़ी को मौका मिला है। इसमें में दो विकेट कीपर समेत 10 बल्लेबाज और छह गेंदबाजाें को शामिल किया गया है। आठ मई को बरेली के एसआरएमएस मैदान पर बदायूं व शाहजहांपुर की टीम के बीच 50 ओवरों का मैच खेला जाएगा।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 क्रिकेट की जिलास्तरीय टीम बनाने के लिए पिछले दिनों ट्रायल मैच का आयोजन किया था। इसमें बिसौली, उझानी, आसफपुर, इस्लामनगर, कछला, सहसवान, बिल्सी, ककराला व शहर के 38 पंजीकृत क्रिकेटरों ने भाग लिया।
इसमेें बल्लेबाज माधव सहाय, गौरव माहेश्वरी, अभय शर्मा, सनी बघेल, दुष्यंत यादव, मोहम्मद अर्शी खान, अरुण, शुभ यादव, आकाश शाक्य, अनुराग चौहान, मध्यम तेज गेंदबाज निखिल मौर्य, विपिन कुमार, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल जब्बार, सक्षम सिंह, प्रशांत सिंह और रिजर्व खिलाड़ी बसंत कुमार, मुकुल यादव, सुमित कुमार का चयन किया गया। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया अब यह टीम इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 मैच खेलेगी। इसमें आठ मई को बरेली के एसआरएमएस मैदान में बदायूं बनाम शाहजहांपुर के बीच 50 ओवरों का मैच खेल जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों का बरेली जोन क्रिकेट टीम का हिस्सा बनाने का मौका मिलेगा।