फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मनरेगा के कार्यों का होगा शत-प्रतिशत सोशल ऑडिट

Thu, 10 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों का प्रथम चरण का सोशल ऑडिट बुधवार से 17 नवंबर 2026 के बीच कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में जनपद के चार विकास खंडों असफपुर, बिसौली, दहगवां और दातागंज की समस्त ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का शत-प्रतिशत सोशल ऑडिट कैलेंडर के अनुसार होगा।
इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के अवशेष सोशल ऑडिट भी पूरे कराए जाएंगे। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चयनित ग्राम पंचायतों में वर्ष 2025-26 में कराए गए कार्यों का विवरण प्रपत्र बी और सी में भरकर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए। सोशल ऑडिट की कार्रवाई के लिए रोजाना सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय या पंचायत घर पर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में 354 ग्राम पंचायतों मेें सोशल ऑडिट किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य ग्राम पंचायतों में ऑडिट कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें