फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवड़िया के तीन फीडरों पर 5:30 घंटे रही गुल बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बारिश ने शहर के साथ कछला में भी बिजली आपूर्ति ध्वस्त कर दी। पनवड़िया सब स्टेशन के फीडरों नवादा, कचहरी, पनवड़िया फीडर पर बिजली ठप होने से बीस हजार लोग पानी के लिए तरस गए। दोपहर दो से शाम साढ़े सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहींं हो सकी। उपभोक्ता विद्युत कंट्रोल रूम पर फोन करते रहे, लेकिन यह नहीं पता चल पा रहा था कि कब तक बिजली आएगी। अभियंताओं की फोन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। इससे दिक्कत और भी बढ़ गई।
विज्ञापन

शहर में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते पनवड़िया सब स्टेशन से आपूर्ति ठप कर दी गई। बारिश के बंद होने के बाद भी तीन घंटे तक अभियंता आपूर्ति को सुचारू नहीं कर सके। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना था कि सब स्टेशन के बाहर पानी भर गया है। इसलिए आपूर्ति चालू नहीं कर रहे हैं, क्योंकि करंट फैलने का खतरा है।
वहीं उपभोक्ताओं ने कहा कि जब बार-बार सिस्टम को ठीक करने का दावा किया जा रहा है तो फिर बारिश के दौरान आपूर्ति क्यों ठप की जा रही है। वहीं कछला में 300 घरों की बिजली बृहस्पतिवार को दिन में दस बजे से चार बजे तक ठप रही। अभियंताओं का कहना था कि बारिश की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें