फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में 10 घंटे बिजली गुल, पिपरौल में एक माह से फुंका है ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
कछला के गांव पिपरौल में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई है। इससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार की रात आई आंधी के चलते बिल्सी में फाल्ट हो गया। इससे 10 घंटे तक सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

बिल्सी नगर क्षेत्र की सप्लाई पांच घंटे रात और पांच घंटे दिन में बाधित रही। पेड़ों के बीच लाइन को दुरुस्त करने के लिए अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में कर्मचारी रविवार की दोपहर एक बजे तक लगे रहे। उसके बाद फाल्ट दूर कर आपूर्ति को सुचारु किया गया।
इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उझानी-बिल्सी के मध्य कई स्थानों पर पेड़ों के बीच से होकर मुख्य लाइन गुजर रही है। मामूली हवा और आंधी में पेड़ों से टकरा कर वह टूट जाती है। इससे लाइन ब्रेकडाउन में चली जाती है।
विज्ञापन

कछला। गांव पिपरौल में एक महीने पहले फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए बिजली निगम के सभी अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। दीपक का कहना है कि कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें