शहर में दोपहर के समय लगा जाम।संवाद
बदायूं। शहर में सोमवार दोपहर से कचहरी से लालपुल तक और भामाशाह चौक से दातागंज चुंगी तक जाम लग गया। जाम की स्थिति ऐसी रही कि वाहन रेंग कर चलते रहे।
दोपहर के समय तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर में उन रास्तों पर यातायात को रोक दिया गया है। यात्रा निकलने के बाद में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। ऐसे में लोगों ने एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश की। उसी समय स्कूलों की छुट्टी भी हो गई। ऐसे में स्कूली बसों के आ जाने के बाद में वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज बसों के इधर-उधर खड़े होने और ऑटो-ई-रिक्शा चालकों के मनमाने ढंग से सवारी बैठाने ने भी यातायात को बाधित किया। कई जगहों पर ट्रक और छोटे वाहन भी फंसे रहे। इससे समस्या और बढ़ गई। दोपहर के समय जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार उन्हें तिराहे-चौराहों को छोड़कर पैदल काफी दूर तक चलकर वाहनों को निकलवाना पड़ा, लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात सुचारू करने में समय लग गया।