बिल्सी। गांव दीननगर शेखपुर में मंगलवार को टेंपो से साथ ले जाने को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी मेडिकल परीक्षण कराया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिसौली थानाक्षेत्र के गांव तारापुर निवासी मेहंदी हसन ने पुलिस को बताया कि दीननगर शेखपुर में बहन के लड़के इमरान की शादी थी। इस पर वह भात लेकर अपने गांव के ही टेंपो से अपने पुत्र शाहिद व बहुओं को साथ लेकर बहन के घर पहुंचे। उसी समय शराब के नशे में धुत उनका भतीजा भूरा पुत्र जलालउद्दीन भी पहुंच गया। जब वह परिवार के साथ गांव लौटने लगे तो भूरा भी चलने की जिद करने लगा। इस पर उन्होंने मना कर दिया। इसी बात से आक्रोश भूरा उनको गंदी-गंदी गालियों देने लगा। इसके बाद भूरा ने अपने भाई सलमान को भी बुला लिया और दोनों लोगो ने उसे व उसके पुत्र शाहिद के साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए। बुधवार की सुबह पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी भेज दिया। साथ ही पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।