बदायूं। लोक निर्माण विभाग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की ओर सेसोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में 04 अक्तूबर को संपन्न हुई उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की प्रथम त्रैमासिक बैठक के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इसमें निर्माण खंड-2 में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह राठौर के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए है। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह राठौर ने कहा कि सभी सदस्यों को संगठित रहना चाहिए, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम में डिप्लोमा राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय गंगवार, ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, मंडलीय अध्यक्ष मानव शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमसिंह, लेखाधिकारी विकास सक्सेना, संरक्षक नरेश चंद्र आदि थे।